Advertisement

बसखारी: जच्चा बच्चा के मौत मामले में आरोपी चिकित्सक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर भेजा जेल

http://satyarath.com/

रिपोर्टर रंजीत कुमार यादव
स्थान अयोध्या उत्तर प्रदेश

✍️

बसखारी: जच्चा बच्चा के मौत मामले में आरोपी चिकित्सक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर भेजा जेल

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#अम्बेडकरनगर।
=========== बसखारी में अवैध रूप से संचालित आयूष मल्टीप्ल हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद जच्चा बच्चा की हुई मौत मामले में आरोपी चिकित्सक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को अवैध तरीके से संचालित अस्पताल में जच्चा बच्चा की हुई मौत के मामले में वांक्षित आरोपी मूलचंद मौर्य पुत्र जय नारायन को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों के हंगामे एवं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के हस्ताक्षेप पर बसखारी पुलिस ने आरोपी आयुष मल्टीप्ल हॉस्पिटल के संचालक मूलचंद मौर्य निवासी दायम पुर थाना हंसवर के विरुद्ध मुकदमा संख्या 0161/2024 भारतीय दंड विधान की धारा 304, 315, 504 व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। जिसे सोमवार को हरैया बाइपास से बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने हमराही सिपाहियों के साथ घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बताते चलें कि बसखारी अकबरपुर मार्ग पर गायत्री मंदिर के सामने अवैध रूप से संचालित आयूष मल्टीप्ल हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद रविवार को 24 वर्षीय प्रसूता रीना देवी पत्नी राजन निवासी हरनीडीह व नवजात बच्ची की मौत हो गयी थी। जिस पर प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने बसखारी अकबरपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। मौके से जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!