न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
कोटासर रोड पर स्थित धर्मकांटे के पास एक मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया परिवादी मनोज पुत्र गणेश सुथार ने बताया कि बहुए छुट्टियों में पीहर गई थी और परिवार के सदस्य एक ही कमरे में एसी चलाकर कमरा बंद करके सो रहें थे। एक पुत्र पास के गांव में भजन कीतर्न के आयोजन पर गया था घर में घुसे चोरों ने अलमारी के ताले तोड़ कर उसमें रखे 5.5 लाख रूपए नगदी व 9-10 तोला सोने के गहने चोरी कर लिए उनके घर में चोर घुसे और एक कमरे व अलमारियों के ताले तोड़कर नगदी गहने चोरी कर लिए। परिजनों ने बताया कि उन्होंने एक ट्रेक्टर बेचकर उसकी राशि घर में रखी थी। पीड़ित की सूचना पर हैड कांस्टेबल आवड़दान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। आवड़दान ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।


















Leave a Reply