सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर _अब्दुल सलाम रंगरेज
रात्रि चौपाल में कलेक्टर एसपी ने की जनसुनवाई___
हाथों हाथ किया समस्याओं का निपटारा
भीलवाड़ा के माण्डल क्षेत्र के पिथास गांव में जिला कलेक्टर नमित मेहता तथा पुलिस अधीक्षक राजेंद्र दुष्यंत ने शुक्रवार को क्षेत्र की पिथास में रात्रि चौपाल में आमजन की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम वासियों ने रास्तों से अतिक्रमण हटाना, खेत में रास्ता दिलाना, राजकीय विद्यालय में कक्षा कक्षा का निर्माण कराने, पेयजल आपूर्ति, विद्युत पोल हटाने सहित अन्य परिवाद दिए।
जिला कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं की जांच कर ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शीघ्र करें ।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी मनोज कुमार, प्रशिक्षु आईएएस भारत मीणा, पुलिस उपाधीक्षक मेघा गोयल, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीपी गोस्वामी, प्ल्यूडीएक्सईएन नरेंद्र चौधरी विकास अधिकारी धनपत सिंह सहित ब्लॉक व जिला स्तर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
















Leave a Reply