Advertisement

मवेशी ले जाने पर भीड़ ने 3 लोगों को जमकर पीटा बदमाशों ने 2 युवकों को नदी में फेंका, चट्टान से टकराकर हुई मौत

http://satyarath.com/

मवेशी ले जाने पर भीड़ ने 3 लोगों को जमकर पीटा बदमाशों ने 2 युवकों को नदी में फेंका, चट्टान से टकराकर हुई मौत

छत्तीसगढ़/मो कौशल June /07 /2024

राजधानी रायपुर से लगे आरंग में मॉब लिचिंग का मामला सामने आया है. जहां भीड़ ने मवेशी ले जा रहे तीन लोगों पर हमला कर दिया. घटना में दो युवकों की मौत हो गई है. तो वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों ट्रक सवार युवक यूपी के सहारनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

मिली जानकारी /के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को 3 लोग ट्रक में आरंग थाना इलाके से मवेशी भरकर ले जा रहे थे. तभी 10 से 12 लड़कों ने उनका पीछा कर ट्रक को महानदी पुल पर घेर लिया. इसके बाद लड़को के भीड़ ने तीनों युवकों को घेरकर उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी.

चांद मियां और गुड्डू खान की हुई मौत

बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों को सूचना मिली कि एक ट्रक में मवेशी भरकर 3 लोग उसकी तस्करी कर रहे हैं. इसके बाद युवकों ने ट्रक का पीछा किया. ट्रक दुर्ग पासिंग का था. लड़कों ने महानदी पुल के ऊपर ट्रक पहुंचते ही उसे ओवरटेक कर घेर लिया. ट्रक में चांद मियां, गुड्डू खान और सद्दाम खान नाम के युवक सवार थे. लड़कों की भीड़ ने तीनों की जमकर पिटाई की. घटना में चांद मियां और गुड्डू खान की मौत हो गई है, तो वहीं सद्दाम खान बुरी तरह घायल हो गया है. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.

मौत के पीछे दो थ्योरी
फिलहाल अभी मौत की असल वजह सामने नहीं आई है. लेकिन मौत होने के पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, इन लड़कों ने गौ-तस्करी का आरोप लगाते हुए तीनों को पीटना शुरू कर दिया. बदमाशों ने चांद मियां और गुड्डू खान को पीटकर उन्हें पुल से नीचे फेंक दिया. इसके साथ ही बदमाशों की मारपीट से डरकर चांद मियां और गुड्डू खान महानदी में कूद गए. जहां चट्टान से टकराकर उनकी मौत हो गई.

https://satyarath.com/

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!