Advertisement

बदायूं-हत्या के फरार चल रहे आरोपीगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

http://satyarath.com/

अनुज कुमार सिंह तोमर
बदायूं उत्तर प्रदेश

 

हत्या के फरार चल रहे आरोपीगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

बदायूं आलोक प्रियदर्शी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बदायूँ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अमित किशोर श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन एवं शक्ति सिंह क्षेत्राधिकारी उझानी महोदय के पर्यवेक्षण तथा मनोज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान मु.अ.सं.- 215/2024 धारा 302 भादवि में नामित / वांछित अभियुक्तगण 1. गिरीश पुत्र बिहारीलाल 2. मदनलाल पुत्र विहारीलाल 3. सचिन पुत्र मदनलाल नि0गण ग्राम मिहौना थाना उझानी बदायूँ को दिनाँक 30.05.2024 को मुखबिर की सूचना पर मिहौना चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर न्यायलय के समक्ष पेश किया गया।
दिनांक 05.05.2024 को प्रतिवादीगण 1. गिरीश पुत्र विहारीलाल उम्र 32 वर्ष 2. मदनलाल पुत्र विहारीलाल उम्र 50 वर्ष 3. सुरजीत पुत्र विहारीलाल उम्र 28 वर्ष 4. सचिन पुत्र मदनलाल उम्र 22 वर्ष नि0गण ग्राम मिहौना थाना उझानी बदायूँ ने उधारी के रुपयों के तकादे को लेकर खेत पर जा रहे श्रीराम पुत्र तोताराम निवासी ग्राम मिहौना थाना उझानी जनपद बदायूँ उम्र करीब 62 वर्ष की लात घूँसो, डण्डे व दरांती से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक के बेटे पुष्पेन्द्र द्वारा दिनांक 05.05.2024 को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर प्रतिवादीगण के विरुद्ध मु0अ0सं0- 215/2024 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था, जिसमें दिनांक 05.05.2024 को सुरजीत उपरोक्त को गिरफ्तार कर दिनांक 06.05.24 जेल भेजा जा चुका है। अन्य तीन अभियुक्तगणो को आज दिनांक 30.05.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!