रिपोर्ट मुकेश कुमार / बहराइच.
पानी पीने की बात पर हुआ विवाद तो दर्जनों दबंगों ने दुकानदार की बीच सड़क पर पिटाई कर जमकर काटा बवाल!
बहराइच से बड़ी खबर,
पानी पीने की बात पर दुकानदार से हुआ विवाद, तो मौके पर पहुंचे दर्जनों दबंगो ने जमकर मचाया उत्पात, सरे बाजार दुकान से घसीट कर दुकानदार को दबंगों ने बीच सड़क पर जमकर पीटा, पिटाई का वीडियो हो रहा वायरल,04लोग घायल,
मामला शहर के आजाद इंटर कॉलेज के पास का है.जहां पर एक दूध की दुकान में 14 वर्सीय अनुज यादव नाम का किशोर दूध लेने गया था, उसने वहां पर रखे वाटर कूलर से पानी पी लिया। जिससे नाराज दूध दुकानदार मोहम्मद समीर ने किशोर की पिटाई कर दी गई। इस बात की जानकारी किशोर ने अपने परिजनों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दर्जनों युवकों ने दुकानदार को दुकान से घसीट कर जमकर पिटाई कर डाली। इस मार पीट में दोनो तरफ से जमकर लात घुसे मुक्के चले। वही दुकानदार पक्ष की तरफ से किशोर पक्ष के गिरधारी यादव पर धारदार हतियार से भी हमला किया। जिसमें किशोर पक्ष के तीन व दूसरी तरफ से एक दूध दुकानदार घायल हुआ है। इस मारपीट में किशोर पक्ष के कोतवाली नगर इलाके के मोहल्ला बशीरगंज निवासी 22 वर्षीय, सुमित यादव उनके मामा 40 वर्षीय गिरधारी यादव, व 14 वर्षीय किशोर अनुज यादव घायल है। वहीं दूसरे पक्ष से कोतवाली देहात इलाके के हठीला गांव निवासी एक दुकानदार मोहम्मद समीर घायल हुआ है। पुलिस द्वारा चारों लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाइट: सुमित यादव, किशोर का भाई

















Leave a Reply