Advertisement

बलिया में विरोधियों पर जमकर बरसे ओमप्रकाश राजभर कहा, सरकार बनी तो बिजली होगी फ्री।

www.satyarath.com

• बलिया में विरोधियों पर जमकर बरसे ओमप्रकाश राजभर कहा, सरकार बनी तो बिजली होगी फ्री।

satyarath.com

रिपोर्टरः सन्तोष शर्मा, बलिया उत्तरप्रदेश की रिपोर्ट 

 

बलियाः सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पूर्वाचल के अंतिम दो चरणों के चुनाव में साइकिल के टायर से छुंछी निकाल दिया हूं। साइकिल अब चल नही पायेगी। पूरे पूर्वांचल में भाजपा गठबंधन एकतरफा चुनाव जीत रहा है। वह मंगलवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र तथा सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय गांधी इण्टर कालेज में सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के सर्मथन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहें थे। कहा कि बलिया की जनता को मुफ्त बिजली से लेकर, बलिया में ही बिजली उत्पादन करने का आश्वासन दिया। कहा कि आचार संहिता के कारण ज्यादा कुछ बोल नही सकता लेकिन सरकार ने मुझे ही इस क्षेत्र के लोगों के पेंशन, रोजगार आदि समस्याओं के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने आम जनता से पूछा कि क्या देश में मायावती व अखिलेश सरकार बना सकते हैं। पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे अभी 3 साल तक प्रदेश की सरकार रहेगी और हम भी मंत्री रहेंगे। यूपी सरकार के पास पैसा कम होगा तो केंद्र सरकार हमारे लिये खजाना खोल देगी। बीते 21 साल से आपलोगों के बीच आपकी समस्याओं को लेकर घूम रहा हूं। उन्होंने ने कहा पीएम मोदी ने आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव के नाम से विश्वविद्यालय, डाक टिकट, ट्रेन चलाकर राजभर समाज को गौरवांवित किया हैं। बहराइच में डेढ़ सौ फीट ऊंची सुहेलदेव महाराज की मूर्ति बनाने का काम मोदी, योगी ने किया हैं।

मोदी ने राजनीति में महिला आरक्षण दिया, देश मे नयी शिक्षा नीति लागू किया हैं। रोजगार परक शिक्षा, आयुष्मान कार्ड दिया हैं। इस दौरान राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, सुनील सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, शेख अहमद अली ‘संजय भाई’, विनोद तिवारी, रवि राय आदि ने जनसभा को संबोधित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!