Advertisement

बीकानेर-भीषण गर्मी में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ने आमजन के लिए की ठंडे पानी की व्यवस्था

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

इस समय भीषण गर्मी की शुरूआत हो चुकी है और लोग यहां-वहां धूप से अपने आपको बचाते हुए नजर आते है। गर्मी में सबसे अधिक हालात खराब पेयजल से होती है क्योंकि आमजन को पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था कहीं नजर नहीं आती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। सुबह 9 बजे ही लू प्रारंभ होने के साथ भीषण गर्मी का एहसास शुरू होने लगा है। दोपहर 11 बजे से शाम 6 बजे तक सड़के सुनसान नजर आने लगी है। वहीं उपखंड अधिकारी उमा मित्तल के निर्देशों पर नगरपालिका प्रशासन नागरिकों की राहत के लिए इंतजाम कर रही है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि घुमचक्कर पर दो स्थानो पर, झंवर बस स्टैंड, कालू रोड पर ठंडे पानी के कैंपर रखवाए है। शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे बाद मुख्य बाजार में दो दमकलों से पानी का छिड़काव भी किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने नागरिकों से गर्मी से सतर्क रहने, बच्चों व बुजुर्गों को घर में ही रहने की सलाह दी है। पार्षद रजत आसोपा, कमल चावरियां सहित अनेक पालिका कर्मी मौजूद रहें। सभी ने राहगीरों को जल भी पिलाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!