
-
गांव के समीप झाड़ियों मे युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे फैली सनसनी
ब्यूरो चीफ: – विक्की मण्डल, उत्तराखंड उत्तराखंड प्रदेश के जिला उधम सिंह नगर सितारगंज तहसील क्षेत्र के गुरुग्राम गांव के निकट जंगल में शुक्रवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया । शव की शिनाख्त गुरुग्राम निवासी चंदन साना पुत्र दुलाल साना के रूप मे हुई।
शुक्रवार दिन के करीब दो बजे गुरुग्राम गांव के शिवतला मंदिर के निकट जंगल मे गांव का कोई व्यक्ति मवेशी चराने गया था। जहां झाड़ियों से दुर्गंध आने पर नजदीक जाकर देखा । झाड़ियां में एक युवक का शव दिखाई दिया । उसने गांव पहुंचकर लोगों को इसकी जानकारी दी। किसी ने शक्ति फार्म पुलिस चौकी में इसकी सूचना दे दी। सूचना पर चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव काफी फूल गया था। तथा शव से काफी दुर्गंध आ रहा था। शव के बायां पैर का पंजा किसी जंगली जानवर ने खा लिया था। शव का चेहरा भी पहचाना नहीं जा रहा था ।मौके पर पहुंचे मृतक के भाई त्रिलोक ने मृतक के पहने कपड़े व चप्पल देखकर चंदन साना पुत्र दुलाल साना के रूप में शिनाख्त किया । त्रिलोक ने पुलिस को बताया कि उसका भाई पिछले आठ दिन से घर से गायब था। घरवाले उसे अपने रिश्तेदारों के यहां तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। त्रिलोक ने पुलिस को बताया चंदन नशे का आदी था। चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने बताया
शव सात-आठ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। बताया मृतक नशे का आदी था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी में रखवा दिया है। शव को (आज) शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
मृतक तीन भाईओ मे सबसे छोटा था,कुछ सालो पहले मृतक के बड़े भाई का भी शव डाम मे मिला था।



















Leave a Reply