Advertisement

गोण्डा-सपा प्रत्याशी के समर्थन में डिंपल यादव ने किया रोड शो,उमड़ा जन सैलाब

http://satyarath.com/

सपा प्रत्याशी के समर्थन में डिंपल यादव ने किया रोड शो,उमड़ा जन सैलाब

रिपोर्टर सचिन कुमार मौर्य

ड‍िंपल ने पीएम मोदी व सीएम योगी पर जमकर साधा निशाना कहा- ”जो परिवार वाले नहीं हैं उन्हें परिवार का दर्द क्या होता है यह नहीं पता

https://satyarath.com/गोण्डा। समाजवादी पार्टी की सांसद और मैनपुरी से प्रत्‍याशी ड‍िंपल यादव ने शन‍िवार को गोण्डा लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के समर्थन में रोड शो क‍िया। इस दौरान उन्‍होंने पीएम मोदी व सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा। ड‍िंपल ने कहा- ”जो परिवार वाले नहीं हैं उन्हें परिवार का दर्द क्या होता है यह नहीं पता। परिवार की जिम्मेदारी क्या होती है वह इसे नहीं जानते। समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो रिश्ते निभाना जानती है,जो परिवार का दर्द समझती है‌।” ड‍िंपल ने कहा क‍ि ये संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है‌। यह परिवर्तन और बदलाव का चुनाव है। यह बदलाव युवाओं के हाथ में है‌ और इस जनसमूह को देखकर यह तय हो गया है कि इस बार बदलाव होकर रहेगा। सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा को गोंडा की बेटी बताते हुए सपा सांसद ने कहा कि गोंडा की जनता न सिर्फ युवा और नया सा‌ंसद चुनेगी बल्कि वह महिला शक्ति का भी समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा सांसद चुनिए जो आपके बीच में रहे। आपके सुख-दुख में काम आए, न कि ऐसा सांसद जो चुनाव जीतने के बाद दिखाई न दे। गोंडा की जनता ने हमेशा सपा को आशीर्वाद दिया है। यहां की जनता ने बाबूजी (बेनी प्रसाद वर्मा) को भी आशीर्वाद दिया है।
हम अपने कार्यकर्ता पर आंच नहीं आने देंगे। ड‍िंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी व कन्नौज में सपा कार्यकर्ता डरे नहीं, प्रशासन का डटकर मुकाबला किया। आप बताइए डरेंगे तो नहीं, दबाव में तो नहीं आएंगे, घबराएं तो नहीं। हम अपने कार्यकर्ता पर आंच नहीं आने देंगे। भाजपा पर दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए डिंपल यादव ने कहा कि इस दबाव की राजनीति का पतन जनता के हाथ में है और जनता के सहयोग से समाजवादी पार्टी इस राजनीति को खत्म करेगी। डिंपल यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 20 मई को सुबह सात बजे से दोपहर 12 तक सभी लोग अपना मतदान कर लें। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, सपा नेता सूरज सिंह साथ रहे। गोंडा लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा के पक्ष में आयोजित रोड शो में डिंपल यादव को सुबह 11.30 बजे पहुंचना था,लेकिन वह अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घंटे देरी से गोंडा पहुंची। डिंपल के स्वागत में गोंडा में जनसौलाब उमड़ पड़ा। रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर डिंपल यादव भी गदगद नजर आईं। भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच चुनावी रथ पर खड़ी डिंपल यादव पूरे रौ में दिखी। प्रचंड गर्मी के बीच लोगों को संबोधित किया। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा,सपा नेता सूरज सिंह सहित भारी संख्या में पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!