न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़-
जूनियर लॉ ऑफिसर JLO में 77वीं रैंक प्राप्त कर नोखा अपने ननिहाल आने पर सपना का वार्ड नंबर 15 के निवासियों ने महावीर चौक में स्वागत किया।सपना के साथ उनके पति उमेश कोठारी भी साथ थे। वार्ड पार्षद देवकिशन चांडक ने बताया कि इस अवसर पर अनिल चांडक, नरसिंहदास चांडक, ओमप्रकाश, किशन गोपाल, देवकिशन, पवन, मनोज, कन्हैयालाल हिम्मटसर ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मोहल्ले वासी भी मौजूद रहे सभी ने मिठाई बांटी व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया सपना के पिताजी छगनलाल जी चांडक रांची झारखंड में अपना व्यवसाय करते है वह समाज सेवी भी है जब उन्हे पता चला तुरंत फोन कर सपना को आशीर्वाद दिया तथा पद की गरिमा का सदैव मान रखकर कार्य करने की बात कही इस दौरान उन्होंने मोहल्ले वासियों का भी आभार जताया इस मौके वक्ताओं ने कहा कि सपना ने अपने परिजनों व माहेश्वरी समाज के साथ-साथ अपने गांव, अपने जिले के साथ अपने ननिहाल नोखा का नाम रोशन किया है। हमें सपना पर गर्व है।

सपना को सत्यार्थ न्यूज चैनल की तरह से हार्दिक बधाई एंव उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं


















Leave a Reply