Advertisement

बीकानेर-आज फिर हुई सड़क लाल हादसों का दौर जारी कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत,

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्री डूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे 11 पर हादसों को दौर लगातार जारी है आज सुबह कीतासर के पास करीब 8 बजे एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। मिली के अनुसार दोनों मृतक कुंतासर गांव के निवासी हैं ओर ये दोनों भजन गायक थे
और जागरण में प्रस्तुतियां देते थे। इस हादसे में 40 वर्षीय हरिराम नायक व 32 वर्षीय सीताराम पुत्र कानाराम की दर्दनाक मौत हो यह दोनों बाइक पर सवार होकर अपने किसी साथी कलाकार के घर विवाह समारोह में शामिल होने रतनगढ़ जा रहें थे। वही राजलदेसर की तरफ से श्री डूंगरगढ़ की ऒर एक कंटेनर आ रहा था उसी दरमियान कितासर के पास कंटेनर असंतुलित हो गया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी और बाइक के टुकड़े हो गए। दुर्घटना में बाइक पर सवार कुंतासर निवासी 35 वर्षीय हरिराम पुत्र राजाराम नायक तथा 30 वर्षीय सीताराम पुत्र कानाराम मेघवाल की मौत हो गई। सूचना पर गरीब सेवा संस्थान की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। ओर पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। दुर्घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गईं दोनों मृतकों के शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!