जानिए योग एक्सपर्ट ओम कालवा के साथ मधुमेह और मोटापे को छू मंतर कैसे करें।

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्री डूंगरगढ़। कस्बे के लोकप्रिय योग एक्सपर्ट ओम कालवा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर रोग का ईलाज संभव है रोग का कारण भी इंसान हैं और निवारण भी इंसान के पास है अतः रोग की स्थिति में मरीज को हमेशा धैर्य बनाएं रखना बहुत ही जरूरी है और परहेज फिफ्टी परसेंट ईलाज है। ओर लापरवाही से छोटा सा रोग भी असाध्य रोग में बदल सकता है। इस खबर में ओम कालवा ने शुगर और मोटापे का डाइट चार्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। दोनों रोगों के निवारण हेतु योगासन, प्राणायाम, ध्यान बहुत ही शानदार और कारगर उपाय है।
मधुमेह (Diabetes)
इनका सेवन करें :-
चोकर युक्त आटा (गेहूँ, जौ, चना, सोयाबीन), मूंग, अरहर, चने की दाल, करेला, परवल, लौकी, तोरई, टमाटर, कहू, खीरा, हरि मिर्च, पालक, बथुआ, प्याज, लहसुन, नीबू , मेथी, सहिजन आदि की सब्जियां। आँवला, जामुन का फल व जामुन की गुठली का चूर्ण, मेथी दाने का पानी, प्रतिदिन 5-7 नीम के पत्ते का सेवन, पपीता, अमरूद आदि फलों का अल्प मात्रा में प्रयोग किया जा सकता है। फिका दूध, छाछ, भोजन के बाद 15-20 मिनट व प्रतिदिन 2-4 किलोमीटर भ्रमण।
सावधानी :- जिनको गठिया या स्लिप डिस्क की समस्या है तो घुमना – फिरना योगगुरु / फिजियोथैरेपिस्ट की सलाह के अनुसार ही करें ।
इनका सेवन न करें :-
अधिक समय तक बैठे रहना या आराम करना, भोजन के पश्चात, दिन में सोना, चावल, दही, गन्ने का रस, मौसमी, केला, अनार, अंजीर, चीकू, सेब, चीनी, गुड, मिश्री, आलू, धूम्रपान, शराब रोग को बढ़ाने वाले होते हैं। मल व मूत्र के वेग को अधिक समय तक न रोके।
इस रोग में लाभदायक योगासन : पेट की टयूस्टिंग वाले सभी आसन जैसे अर्ध मत्स्येंद्रासन, मंडूकासन, वक्रासन, सूर्य नमस्कार।
मोटापा (Obesity)
इनका सेवन करें :-
हल्का व सुपाच्य भोजन, अल्प मात्रा में गोदुग्ध, छाछ, प्रातः शहद व नींबू मिले गुनगुने जल का पान।
सावधानी :- जिनको मधुमेह का रोग है वो शहद न लें।
प्रातःकाल योग व्यायाम का अभ्यास योगगुरु के सलाहनुसार करें। प्रातः काल भ्रमण, शारीरिक व मानसिक श्रम सेवनीय ।
इनका सेवन न करें किसी भी प्रकार की वसा व उसके उत्पाद, मीठा, भोजन के बाद सोना, दिन में सोना, किसी भी प्रकार का गरिष्ठ भोजन, आलस्य शरीर का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है।
इस रोग में लाभदायक योगासन : सूर्य नमस्कार, चक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, उष्ट्रासन, धनुरासन।
नोट : हमारे चैनल के साथ जुड़े रहे और आपको मिलती रहेगी अरोग्य से जुड़ी हुई तरोताजा जानकारियां योग एक्सपर्ट ओम कालवा के साथ।
बीकानेर-जानिए योग एक्सपर्ट ओम कालवा के साथ मधुमेह और मोटापे को छू मंतर कैसे करें।


















Manbir Khatana
Mera wait wait 102 kg hai hight 5 foot 4 inch hai mujhe vate kam karna hai