Advertisement

बीकानेर-16 मई 2024 आज का पंचाग व राशिफल और जाने कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी वाले के साथ

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी ????+918055566975
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।
आज का पंचाग ????जय श्री कृष्णा ????
चोघडिया, दिन
शुभ 05:54 – 07:29 शुभ
रोग 07:29 – 09:04 अशुभ
उद्वेग 09:04 – 10:40 अशुभ
चर 10:40 – 12:15 शुभ
लाभ 12:15 – 13:50 शुभ
अमृत 13:50 – 15:25 शुभ
काल 15:25 – 17:01 अशुभ
शुभ 17:01 – 18:36 शुभ
चोघडिया, रात
अमृत 18:36 – 20:01 शुभ
चर 20:01 – 21:25 शुभ
रोग 21:25 – 22:50 अशुभ
काल 22:50 – 24:15* अशुभ
लाभ 24:15* – 25:39* शुभ
उद्वेग 25:39* – 27:04* अशुभ
शुभ 27:04* – 28:29* शुभ
अमृत 28:29* – 29:54* शुभ
समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले

आज का राशिफल-

????मेष-दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

????वृष-कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।

????मिथुन-नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।

????कर्क-दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

????सिंह-मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।

????‍♀️कन्या-परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।

⚖️तुला-पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।

????वृश्चिक-कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय।

????धनु-किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है।

????मकर_चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।

????कुंभ-भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

????मीन-जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो

आज करें इन विष्णु मंत्रों का जाप, पूरी होंगी मनोकामनाएं…

सृष्टि के जो पालनकर्ता हैं, दुखों के वो संकट हर्ता हैं। त्रिदेवों में सम्मिलित हैं वो, अनेक अवतारों में प्रचलित हैं वो। गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु ‘बृहस्पति’ का दिन माना जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस दन सच्चे दिल से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। मान्यता है कि जो कोई भी भगवान विष्णु की पूजा और व्रत, विधि-विधान से करता है, उससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और उसे धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करके मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकते हैं। आइए जानते हैं विष्णु मंत्रों के बारे में…

भगवान विष्णु के प्रभावशाली मंत्र
“ओम नमो भगवते वासुदेवाय”
मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। यह मंत्र भगवान विष्णु और उनके अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित है। विष्णु मंत्रों में इसे सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। कहते हैं कि इस मंत्र के जाप से मोक्ष की प्राप्ति भी हो सकती है।
“ऊं नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात”
यह भगवान विष्णु का गायत्री मंत्र है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से तनाव दूर होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
“हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे,
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ||”
यह मंत्र भगवान विष्णु के रामावतार और श्रीकृष्णावतार से जुड़ा है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से मोक्ष प्राप्त होता है। व्यक्ति सांसारिक वस्तुओं, मोह और माया के भंवर से मुक्त हो जाता है।
“ओम नमो नारायण | श्री मन नारायण नारायण हरि हरि”
यह भगवान विष्णु का सरल मंत्र है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और श्री हरि की कृपा से उनकी भक्ति प्राप्त होती है।
“ओम भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ओम भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।”
मान्यता है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में धन, संपत्ति, वैभव आदि की लालसा रखता है, उसे इस विष्णु मंत्र का जाप करना चाहिए। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से उसे धन-दौलत आदि की प्राप्ति होती है।
“शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकांतं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्, वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥”
यह मंत्र भी काफी लोकप्रिय मंत्रों में से एक है। भगवान विष्णु की पूजा के लिए इस मंत्र का उपयोग किया जाता है। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों को अपनी कृपा प्रदान करते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!