डागा बने माहेश्वरी तहसील सभा बीकानेर (ग्रामीण) के अध्यक्ष व सारड़ा बने सचिव
न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
दिनाँक 13 मई 2024, सोमवार को बीकानेर तहसील माहेश्वरी सभा का नव गठन माहेश्वरी भवन प्रांगण,नापासर में सांय 5.00 बजे हुवा। इस मीटिंग मे बीकानेर तहसील के सभी समाज बन्धु एकत्रित होकर बीकानेर तहसील सभा का नव गठन किया गया।
बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा की तरफ से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में विधिक सलाहकार बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा एडवोकेट आनंद बजाज एवं कार्यसमिति सदस्य बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा किशन लाल मोहता की देख रेख में नव गठन की प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न करवाई जीसमे नापासर के विजय कुमार डागा को अध्यक्ष बनाया गया व उदरायमसर के मदनमोहन सारड़ा को मंत्री बनाया गया व देशनोक के CA श्यामसुंदर मूंदड़ा को संगठन सचिव पद पर सर्वसमिति से चयन किया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय कार्यसिमिति सदस्य बाबूलाल मोहता,अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा कार्यकारिणी सदस्य अशोक मूंदड़ा,बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष ललित झंवर, बीकानेर जिला सभा सरंक्षक ओमप्रकाश करनानी,प्रफेशनल सेल बीकानेर के जिलाध्यक्ष पंकज चाण्डक,देशनोक सभा अध्यक्ष अशोक मुंदडा,ग्राम सभा नापासर सचिव उज्ज्वल मुंदड़ा, घनश्याम पेड़ीवाल, घनश्याम झंवर, प्रकाश चंद राठी,शुशील झंवर, कैलाश झंवर,रामस्वरूप मुंदड़ा,माहेश्वरी सभा पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष ब्रजमोहन मुंदडा,किशन मोहता,नरेंद्र राठी,युवा संगठन अध्यक्ष नापासर महेश पेड़ीवाल,अंकित झंवर, राघव झंवर,सचिव युवा संगठन महेश मुंदड़ा, अरुण मुंधरा बिहारी लाल मुंदड़ा शिवरतन राठी सहित समाजिक बंधुजन उपस्थित रहे।

बीकानेर-डागा बने माहेश्वरी तहसील सभा बीकानेर (ग्रामीण) के अध्यक्ष व सारड़ा बने सचिव


















Leave a Reply