न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
जयपुर, अजमेर, बीकानेर और कोटा संभाग के कई शहरों में शनिवार रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम के बदलाव के बाद तापमान सामान्य से भी नीचे आ गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आंधी-बारिश का यह दौर आज और कल भी प्रदेश के कई हिस्सों में रहने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने आज राज्य के 27 जिलों में तेज आंधी चलने और बादल को की गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। बाड़मेर, जैसलमेर,जालोर, जोधपुर, गंगानगर और पाली जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में के लिए यह चेतावनी जारी हुई है।
बीकानेर-27 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, शनिवार को हुई बारिश से तापमान सामान्य से नीचे आया


















Leave a Reply