Advertisement

बहराइच : जिस सरकार में विकास हो रहा अपराध खत्म हो रहा है, उनको बार-बार मौका देना चाहिए-योगी आदित्यनाथ 

www.satyarath.com

• जिस सरकार में विकास हो रहा अपराध खत्म हो रहा है, उनको बार-बार मौका देना चाहिए-योगी आदित्यनाथ 

satyarath.com

संवाददाता -पंकज कुमार शुक्ला , बहराइच उत्तर प्रदेश 

satyarath.com

बहराइच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महसी तहसील के रमपुरवा बाग में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 1978 में शुरू होने वाले योजना का विकास अब हो रहा है। ऐसे में सोचिए कि विकास किसके सरकार में होती है। उन्होंने कहा कि जनता को यह समझना होगा कि जिस सरकार में विकास हो रहा अपराध खत्म हो रहा है, उनको बार-बार मौका देना चाहिए। महसी तहसील के रमपुरवा बाग में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा आयोजित हुई। साढ़े तीन बजे हेलीकाप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री का विधायक सुरेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे और प्रत्याशी डॉक्टर आनंद गोंड समेत अन्य ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करना शुरू किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में देश काफी पीछे चला गया इसका उदाहरण है कि 1978 में शुरू हुई विकास परियोजनाओं का काम इस समय नरेंद्र मोदी की सरकार करवा रही है। योगी आदित्यनाथ कहा कि सपा और कांग्रेस ने मिलकर भ्रष्टाचार किया विकास कार्य होने से पहले ही उनका कमीशन मिलना जरूरी था। जिसके चलते विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पाता था। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में देश से आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हो रहा है अब देश विकास के रास्ते पर चल रहा है इसको हम सभी और हमारे आने वाली पीढ़ी भी देखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को यह तय करना चाहिए कि जिस सरकार में विकास हो रहा है। उसको बार-बार अवसर देना चाहिए। सीएम ने कहा कि विकास को बढ़ावा देने वाली, भ्रष्टाचार को खत्म करने वाले और आतंकवाद पर अंकुश करने वाले पार्टी को ही जीत दिलानी चाहिए। पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हमारे देश में पटाखा भी छोड़ा जाता है  तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देने आता है क्योंकि उसे डर है कि कहीं हमारी सेना एयर स्ट्राइक न कर दे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को पूरी तरह से अपने रास्ते पर ला दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगा से प्रदेश को निजात मिल गई है देश भी इससे निजात पा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आनंद गौड़ के साथ भाजपा के हाथों को मजबूत करें। इस दौरान सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक सभी, जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, हरिश्चंद्र गुप्ता, अरुणेंद्र सिंह अंकित समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

दूसरी बार आप सभी ने बुलाया

भीषण गर्मी के बीच उपस्थित लोगों की भीड़ देखकर मुख्यमंत्री काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि आज तीन दिन में दूसरी बार बहराइच की जनता के बीच आना पड़ा। लेकिन गर्मी में उपस्थित भीड़ बता रही है कि कमल खिलने वाला है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!