जिला ब्यूरो चीफ निखिल गोयल राजगढ़ मध्यप्रश
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला माचलपुर पोस्ट ऑफिस आए दिन ऑफिस समय में बंद रहता है ।
दिनांक 9/05/2024 गुरु वार को जब डाक घर के ग्राहक लगभग दोपहर 11.45 पर पोस्ट ऑफिस आए जिन्होंने देखा कि पोस्ट ऑफिस पर ताला लगा हुआ है उनमें से कुछ कस्टमर गौरी शंकर चौधरी ने हमारे प्रतिनिधि को इस बारे में बताया और शिकायत करते हुए कहा कि मैं बड़ी दूर से आता हूं और मैं बुजुर्ग हूं धूप में इतनी दूर से आता हूं और मेरा काम नहीं होता है मुझे पोस्ट ऑफिस बंद मिला आप इसकी खबर लगाए। तभी हमारे प्रतिनिधि ने शिकायत के आधार पर खबर लगाई जिसमें ग्राहक के द्वारा साझा किया हुआ फोटो जिसमें पोस्ट ऑफिस पर ताले लगे हुए थे लगाया।
इस बात की जानकारी जब पोस्ट मास्टर को लगी तो वह हमारे प्रतिनिधि के पास पहुंचे और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। क्या एक सरकारी कर्मचारी को अपने कर्तव्य से मुंह मोड़ते हुए भी अपनी गलती होते हुए भी किसी पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव करना चाहिए।
इसमें सपोर्ट के लिए रामविलास गुप्ता पोल खेड़ा पोस्ट ऑफिस वाले भी पोस्टमास्टर अजीत सिंह के साथ पत्रकार के पास पहुंचे।
बता दे की रामविलास गुप्ता भी ऑफिस समय में अपने जूते चप्पल की दुकान पर रहते हैं।



















Leave a Reply