Advertisement

सोनभद्र – बिजली तथा पेयजल जैसी समस्याओं को पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने मुख्यमंत्री को कराया अवगत- श्रीकान्त त्रिपाठी

बिजली तथा पेयजल जैसी समस्याओं को पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने मुख्यमंत्री को कराया अवगत- श्रीकान्त त्रिपाठी

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830


सोनभद्र। सोनभद्र में जैसे ही गर्मी दस्तक देना शुरू करती है, वैसे ही यहां की बिजली व्यवस्था चरमराने लगती है तथा गांवों में पानी का जलस्तर लगातार नीचे चला जाता है, जिससे लोगों को पेयजल भी आसानी से प्राप्त नहीं हो पाता है। लगभग डेढ़ दशक पूर्व अतिनक्शल प्रभावित क्षेत्र रहा जिले का नगवां ब्लाक, यहां के गांवों से जिला मुख्यालय की दूरी 50 किमी के आसपास है जिसके चलते ग्रामीणों की समस्याओं से अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि रूबरू नहीं हो पाते। नगवां ब्लाक के दर्जनों गांवों में कई ऐसे टोले हैं जहां आजतक बिजली नहीं पहुंची, कई टोले ऐसे भी हैं जहां पोल लगा है किन्तु विद्युत आपूर्ति नहीं होती, जहां बिजली नहीं पहुंची है वहां सिर्फ 4-6 पोल लगाकर बिजली पहुंचा कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जा सकता है तथा जंगलों-पहाड़ों के पास के पनौरा ग्राम पंचायत के अररिया टांड़ टोला सहित दर्जनों गांवों के लोगों को पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है पुराने हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है, लोग चुआड़ का पानी पीने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान युवा मंच के जिलाध्यक्ष अभय सिंह पटेल से
सोहदाग निवासी श्रीवचन खरवार ने बताया कि उनके गांव में बिजली नहीं पहुंची तथा महीनों से ग्रामीण गन्दा पानी पीने को मजबूर हैं।
पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नगवां ब्लाक अध्यक्ष आकाश राज ने मंच के अध्यक्ष से कई समस्याएं बताई, जिसे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत कराया गया जिसपर श्री त्रिपाठी जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुख्यमंत्री महोदय को ट्वीट कर तथा ईमेल से समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कराने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!