Advertisement

बीकानेर-जबरन खेत में घुसकर तार पटिया तोड़कर किया कब्जा जान से मारने की दी धमकी श्री डूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज

न्यूज रिपोर्टर मनोज बीकानेर श्री डूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में खेत से 50 पट्टियां, तार चुराने और बाड़ को आग लगाने का मामला दर्ज हुआ है। प्रार्थी मनोज कुमार पुत्र देवीलाल ब्राह्मण निवासी मोमासर बास रिपोर्ट में कहा कि उसके पिता देवीलाल के नाम से एक खेत रोही जैसलसर में स्थित है। खेत के चारों ओर तार-पट्टी व बाड़ की हुई है। गुरुवार सुबह गोपीराम पुत्र किशनाराम, बक्साराम पुत्र जीवणराम जाट निवासी बाना व पांच सात अन्य व्यक्ति खेत की सीमा में लगी तार-पट्टी उखाड़कर ट्रेक्टर-ट्रोली में डाल ले गए। आरोपीगण को इस बाबत ओलहमा दिया तो आरोपीगण आवेश में आ गये और कहा कि हमे रोकने की कोशिश की तो तुमको ट्रेक्टर से कुचलकर जान से मार देगे और इसके बाद आरोपियों ने बाड़ व पेड़ों में आग लगा दी तथा मेरे साथ धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हेड कांस्टेबल देवाराम मामले की जांच कर रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!