Advertisement

गंजबासौदा-अखंड ज्योति के 100 वर्ष एवं अखंड ज्योति पत्रिका के 75 वें वर्ष के हुऐ पूर्ण*

http://satyarath.com/

जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
गंजबासौदा

अखंड ज्योति के 100 वर्ष एवं अखंड ज्योति पत्रिका के 75 वें वर्ष के हुऐ पूर्ण*

गंज बासौदा
गुरुदेव के संदेशों को गांव-गांव तक पहुंचना था,जिसके लिये विशेष कार्यक्रम मातृशक्ति अखंड दीप कलश यात्रा प्रारंभ की गई। जिस के अंतर्गत पूरे देश में हर घर तक गुरुदेव के संदेशों को पहुंचना था।
तहसील की सभी ग्राम पंचायतों में गुरुदेव को संदेशों को पहुंचाने की जिम्मेदारी गायत्री प्रज्ञा पीठ से जुड़े ट्रस्टियों एवं परिजनों को सौंपी गई थी। सभी ट्रस्टियों एवम् परिजनों ने मिल कर गंज बासौदा की सभी ग्राम पंचायतों में गुरुदेव के संदेश को लेकर रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें गायत्री परिवार के सदस्यों ने गुरुदेव के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाया। तहसील की लगभग 101 पंचायतों में रथ क्रमांक 137 के माध्यम से परिजन पहुंचे और घर घर तक गुरुदेव के संदेशों को पहुंचाया ।
इस रथ यात्रा को गांव गांव तक पहुंचने में गायत्री प्रज्ञापीठ के मुख्य ट्रस्टी श्याम सुंदर माथुर, उपमुख्य ट्रस्टी जय राम अहिरवार, ट्रस्टी भगवान सिंह, ट्रस्टी महाराज सिंह, रघुवीर सिंह,संजय श्रीवास्तव,कारेलाल विश्वकर्मा,सूरज परिहार,परिव्राजक वसंत पांडे,का विशेष सहयोग रहा।
जिले में सबसे पहले गंज बासौदा तहसील द्वारा उप यात्रा को पूर्ण किया गया।
उक्त जानकारी प्रज्ञापीठ गंज बासौदा से जुड़े वरिष्ठ ट्रस्टी एस, के,सैनी द्वारा दी गई।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!