Advertisement

गाडरवारा- कुशवाहा समाज की बैठक सम्पन्न

http://satyarath.com/

अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़ गाडरवारा

कुशवाहा समाज की बैठक सम्पन्न

जिला अध्यक्ष का हुआ चुनाव

 

गाडरवारा । विगत दिवस अपना पैलैस मैं जिला कुशवाहा समाज की बैठक का आयोजन नेतराम कुशवाहा गाडरवारा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम की शुरुआत भागवान लवकुश,की पूजन अर्चन और महात्मा ज्योतिबा राब पुले, माता सावित्री पुले, गौतम बुद्ध के तेल चित्र पर माल्यार्पण की गई।इस मौके नरसिंहपुर, रायसेन और होशंगाबाद जिले के समाज समाज सेवी गोपाल कुशवाहा,लखन लाल पटवारी, विनोद कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, महेश कुशवाहा, प्रभात कुशवाहा, अरूण भदौरिया, संजय कुशवाहा,हरिशंकर कुशवाहा,मूरत सिंह कुशवाहा, होशंगाबाद से ,मदन लाल कुशवाहा, मार्शल बम्होरैया, प्रभु दयाल कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, अरविंद हरदया, परसोत्तम कुशवाहा और रायसेन जिले प्रमुख जन मौजूद थे। बैठक में युवा समाज सेवी, ब्रजेन्द्र सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन मैं मृत्यु भोज दहेज प्रथा, सामाजिक जन गणना की बात कही, मार्शल बम्होरैया, गोपाल कुशवाहा, प्रभात पटेल,ने भी सम्बोधित किया।।इसके बाद कुशवाहा समाज की प्रतिभान दसवीं बारहवीं की छात्र छात्राओं का प्रशस्ति पत्र मेडल पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया।अंत मै जिला कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष का निर्वाचन सभी बरिष्ट जनों की मौजूदगी हुआ। जिला अध्यक्ष पद हेतु ,मोहन हिनखिरिया ढुरशुरू , ब्रजेन्द्र कुशवाहा साईखेडा ,और श्रवण पटेल नरसिंहपुर का नाम प्रस्तावित किया गया। लेकिन बाद मैं सरव समित से मोहन हिनखिरिया के नाम का चयन होकर जिला अध्यक्ष बनाया गया।जिनका उपस्थित जनों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। समिति ने जिला कोर कमेटी हेतु जिले की नरसिंहपुर तहसील से महेश कुशवाहा, गाडरवारा से नेमीचंद कुशवाहा,चीचली से अशोक कुशवाहा,साईखेडा से ब्रजेन्द्र कुशवाहा,करेली से लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, गोटेगांव से पूरन कुशवाहा , और तेंदुखेडा से गुलाब कुशवाहा का चुयन हुआ। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर कुशवाहा और सुरेंद्र पटेल ने किया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!