न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
चाकू की नोक पर एक विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि वह जरूरी कार्य से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी छत पर बच्चों के साथ सो रही थी। देर रात्री को आरोपी घर में अनाधिकृत रूप से घुसा और चाकू दिखाकर उसकी पत्नी के साथ दुराचार किया। पुलिस ने लिखित रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीकानेर-चाकू की नोक पर विवाहिता से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज


















Leave a Reply