अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़
गाडरवारा
वृंदावन कॉलोनी वासियों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं

गाडरवारा । गांधी वार्ड स्थित वृंदावन कॉलोनी के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है । इस कॉलोनी में सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी की है । कच्ची नालियों का पानी कई जगह एकत्रित होकर भरा रहता है जिसके कारण अत्यधिक गंदगी पैदा हो जाती है । और गंदा पानी बदबू मारने लगता है साथ ही जल भराव वाली जगह पर कई प्रकार के जीव जंतु पैदा हो जाते हैं मच्छरों का साम्राज्य हो जाता है जिससे कॉलोनी वासियों के लिए संक्रामक बीमारियां होने का डर बना रहता है । कॉलोनी वासियों द्वारा लगातार नगर पालिका परिषद को लिखित रूप से आवेदन दिया परंतु समस्या का निराकरण आज तक नहीं हो सका नगर पालिका परिषद से कॉलोनी वासियों को केवल एक जवाब मिलता है की नाली और सीसी सड़क स्वीकृत है अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है । जहां एक और मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा विकास की दुहाई दी जा रही है वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो वृंदावन कॉलोनी के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है शासन प्रशासन को चाहिए कि उक्त कॉलोनी का अतिक्रमण अलग कराकर वहां पर नाली एवं सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाए । नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख इस समस्या पर ध्यान देते हुए कॉलोनी वासियों राहत प्रदान करें ।
वृंदावन कॉलोनी वासियों ने मंत्री को दिया आवेदन
गाडरवारा l विगत दिवस गांधी वार्ड वृंदावन कॉलोनी वासियों ने लक्ष्मी टाउन स्थित सेवा सदन कार्यालय पहुंचकर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा को कॉलोनी की समस्याओं के संदर्भ में आवेदन देकर शीघ्र निराकरण कराने की मांग की है । कॉलोनी वासियों ने आवेदन में उल्लेख किया है कि सीसी सड़क एवं पक्की नालियों का निर्माण कराया जाए , कच्ची नालियां होने के कारण जगह-जगह पानी बहता रहता है पानी निकासी न होने की वजह से गंदे पानी का भराव हो जाता है जिसके कारण मच्छर जीव जंतु पनप रहे हैं गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियां होने का खतरा बना रहता है । कॉलोनी वासियों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है कॉलोनी की मुख्य नाली अतिक्रमण की वजह से नहीं बन पा रही है । वहां का अतिक्रमण अलग कराकर नगर पालिका द्वारा नालियों का निर्माण कार्य कराया जाए । खसरा नंबर 128 एवं अन्य खसरा नंबरों पर भी अतिक्रमण है जिस कारण मुख्य नाली और अन्य नाली का निर्माण संभव नहीं हो पा रहा है और परिणाम स्वरूप कॉलोनी में जल भराव हो रहा है। पूर्व में कई बार आवेदन दिये गये ,लेकिन अभी तक शासन / प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया । कॉलोनी वासियों की मूलभूत सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को अलग कराकर पक्की सड़क निर्माण के साथ नालियों का निर्माण कराया जाए जिससे कि पानी निकासी की समस्या से लोगों को निजात मिल सके । क्षेत्रीय विधायक मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा ने कॉलोनी वासियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र कॉलोनी वासियों की समस्या का निराकरण कराया जाएगा ।


















Leave a Reply