बहराइच जनपद के धर्मापुर गांव निवासी एक आठ वर्षीय बालिका को तेंदुआ घर से खींच ले गया। उसका शव परिवार के लोगों ने बुधवार सुबह क्षत विक्षत हालत में बरामद किया। जानकारी होने पर उच्चाधिकारी गांव के लिए रवाना हो गए हैं।कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज अंतर्गत धर्मापुर गांव निवासी श्यामा पुत्री चुन्नू मंगलवार शाम को घर केया और बालिका को उठा ले गया।
बालिका के न दिखने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह सभी बालिका की खोजबीन कर रहे थे। तभी घर से 200मीटर की दूरी पर बालिका का क्षत विक्षत शव मिला।इस पर परिवार के लोग रोने लगे। सभी ने घटना की जानकारी रेंज कार्यालय में दी। वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने DFO को घटना से अवगत कराया। DFO B शिव शंकर ने बताया कि बालिका को शाम को तेंदुआ खींच ले गया था।
अलग अलग टुकड़ों में शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वह घटना स्थल के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि 10हजार रूपये पीड़ित परिवार को दिया गया है।
Leave a Reply