Advertisement

बस्ती।अंधविश्वास के चलते माँ ने पाँच माह के दूध मुंहे बच्चे की कर दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

बस्ती।अंधविश्वास के चलते माँ ने पाँच माह के दूध मुंहे बच्चे की कर दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

रिपोर्ट -अमित कुमार

बस्ती (उत्तर प्रदेश)

बस्ती। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया पुलिस टीम द्वारा राज कुमार सोनी पुत्र राम अचल सोनी ग्राम देवखर थाना छावनी जनपद बस्ती की सूचना पर थाना हर्रैया पर पंजीकृत मुकदमा के सम्बन्ध में थाना परिसर के हेल्प डेस्क पर दौराने पूछ-ताछ तमाम सबूतों के आधार पर मृतक बच्चे की मां पिंकी सोनी पत्नी रवि प्रकाश सोनी निवासी अमारी बाजार थाना हर्रैया उम्र लगभग 24 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर, न्यायालय रवाना किया गया।

बताते चले मृतक बच्चा कृष्णा उम्र पाच माह की अजीबो-गरीब तरीके से घर की छत पर रखे पानी की टंकी में डाल देने से मृत्यु के सम्बन्ध में खुलासे से यह पता चला की घटना के समय बच्चे की मां पिंकी व बच्चा कृष्णा ही घर पर मौजूद थे और कोई भी व्यक्ति घर में नहीं आया। घर में भूत-प्रेत और काली जी का रूप पिंकी में प्रवेश करने तथा बच्चे की मां पिंकी द्वारा कभी-कभी अजीब हरकत और व्यवहार जुर्म स्वीकार करते हुए पिंकी ने बच्चे को पानी की टंकी में डाल दिया, जिससे मृत्यु हो जाना बताया गया तथा घर में इस विकार को दूर करने के लिये पहले भी जंतर-मंतर से रोकने का प्रयास किया गया था । पिंकी द्वारा यह भी बताया गया कि कोई भयावह शक्ति उनके ऊपर प्रवेश कर जाती है और मुझसे घटना हो गयी मुझे कुछ समझ नहीं आया । जिसके सम्बन्ध में राज कुमार सोनी पुत्र राम अचल सोनी ग्राम देवखर थाना छावनी जनपद बस्ती की सूचना पर थाना हर्रैया पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हरैया राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 कमलेश यादव, म0आ0 प्रियंका वर्मा, म0आ0 सुगन्ध लता थाना हरैया जनपद बस्ती रहे शामिल।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!