Advertisement

मैनपुरी – अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।परिजनों में मचा कोहराम

www. Satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।परिजनों में मचा कोहराम

www. Satyarath.comमैनपुरी थाना दन्नहार क्षेत्र दन्नहार में एक महिला ने अज्ञात कारणों से मकान के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा।

मामला मैनपुरी जनपद के थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम अंडाहार का है।मृतका के पति सोनू के अनुसार रोज की भांति सभी परिजनों ने खाना खाया और खेत पर कटाई के कार्य के लिए चले गए । सोनू ने बताया घर पर सिर्फ उसकी पत्नी ममता रह गई थी। जब सुबह सभी परिजन घर पर पहुंचे तो उसकी पत्नी ममता का शव कमरे में लटका पाया। उसने बताया ममता ने फसी क्यू लगाई उसे नही पता सोनू के अनुसार घर पर किसी परिजन से कोई उसका विवाद नही हुआ था सभी ने रात को खाना साथ में खाया था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!