Advertisement

गोरखपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी की सभी प्रदेश वासियों को दी बधाई ,गोरखनाथ मंदिर परिसर में कराया कन्या पूजन।

www.satyarath.com

श्रावस्ती ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग

satyarath.com

गोरखपुर , उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी की सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर में कन्या पूजन किया। सीएम ने छोटी बच्चियों के पाँव पखारे और फिर उन्हें कई तरह के भोग लगाए। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा आज ‘श्री राम नवमी’ के पावन अवसर पर शक्ति स्वरूपा कन्याओं के पूजन एवं उनको प्रसाद ग्रहण कराने का परम सौभाग्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र की नवमी तिथि पर बुधवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। नवरात्र की नवमी तिथि के अनुष्ठान की कड़ी में गोरखनाथ मंदिर के नव भोजनालय में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में योगी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परम्परा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी नवरात्र की नवमी तिथि के अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कुंवारी कन्याओं के पांव धोये। उनके माथे पर रोली, चंदन, अक्षत आदि का तिलक लगाया। चुनरी ओढ़ाकर एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी कुंवारी कन्याओं व बटुकों की श्रद्धाभाव से आरती भी उतारी। पूजन के बाद इन कन्याओं को मंदिर की रसोई में पकाया गया ताजा भोजन प्रसाद योगी ने अपने हाथों से परोसा। कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंचे बटुकों को भी श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दिया गया। पूजन के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश बजाज, विनय गौतम आदि उपस्थित थे।

satyarath.com

वहीँ अयोध्या में श्रीरामजन्मोत्सव की धूम है। आज दोपहर में श्रीरामलला का सूर्य तिलक हुआ। इसको लेकर सीएम योगी ने कहा कि सूर्यकुल भूषण श्री रामलला के ललाट पर सुशोभित भव्य ‘सूर्य तिलक’ आज अखिल राष्ट्र को अपने सनातन गौरव से आलोकित कर रहा है।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!”

उन्होंने कहा, ”शताब्दियों की प्रतीक्षा के उपरांत श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का निर्मित नव्य, भव्य, दिव्य मंदिर कोटि-कोटि रामभक्तों और मानव सभ्यता को हर्षित, गर्वित कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!