रिपोर्ट( रावेंद्र केशरवानी ,रोहन )
मैदान में आओ तो सब पता चल जाएगा, डमी के चक्कर में रहोगें तो ज़मानत बचाना मुश्किल हो जाएगा-
नीरज त्रिपाठी भाजपा प्रत्याशी
इलाहाबाद मे कार्यकर्ता,मोदी जी और कमल का फूल चुनाव लड़ रहा है उसके बाद मै-नीरज त्रिपाठी
आप सब ने चार लाख मतों से ऊपर नीरज को चुनाव जिताया तो आप सांसद नहीं मंत्री चुन रहे हैं-शुशील त्रिपाठी
यमुनापार का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने को नीरज त्रिपाठी समझकर कमल खिलाकर दिल्ली भेजे-विनोद प्रजापति
बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर पदाधिकारियों ने किया नमन्
जारी/बारा प्रयागराज। इलाहाबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी रविवार को बारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं से परिचय व संवाद स्थापित करने काम्या रिसार्ट मैदा रोड़ तिराहा पहुंचे रास्ते में जगह-जगह भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
बैठक से पूर्व बाबा भीमराव अम्बेडकर के जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित किया कर डाँ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदययाल उपाध्याय को नमन् करते हुए लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कहा बाबा भीमराव अम्बेडकर को नमन् कर आपके बीच पहुंचकर अनूभूति हुई की मैं अपने परिवार के बीच हूं। यह बात सही है मैं नया हूं प्रत्येक व्यक्ति पहली बार जिस क्षेत्र में जाता है नया ही होता है। आप जैसे मार्गदर्शक ही मार्गदर्शन करके सिखातें है,मेरे मार्ग दर्शक भी मुझे सिखाएंगे यह मुझे पूर्ण विश्वास है। नीरज त्रिपाठी ने कहा यह जो विपक्षियों को लगता है डमी कंडीडेट है? नया है? मैदान में आओ तो सब पता चल जाएगा, डमी के चक्कर में रहोगें तो ज़मानत बचाना मुश्किल हो जाएगा। मै भी अधिवक्ता रहा बड़े बड़े नेताओं से पाला पड़ा है श्री त्रिपाठी ने कहा यहां एक-एक कार्यकर्ता नीरज त्रिपाठी है, यहां कार्यकर्ता चुनाव लड रहा है, मोदी जी चुनाव लड़ रहें हैं,कमल चुनाव लड़ रहा है उसके बाद नीरज त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी ने विश्वास दिलाया की मैं पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी का बेटा हूं जिन्होंने 25-30 वर्ष राजनीति किया एक भी आरोप नहीं लगें वह स्वच्छ राजनीति आपको आगे भी देखनें को मिलेगा।
काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी यमुनापार शुशील त्रिपाठी ने कहा कुछ लोग भ्रम फैला रहें हैं कि प्रत्याशी नया है उनको नही पता प्रयागराज का नाम रोशन करनें के लिए पं.केशरी नाथ त्रिपाठी ने पूरा जीवन खपा दिया उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने का समय आ गया है। नमन् करने का समय आ गया है। मोदी जी ने नीरज जी को ही क्यों चुना इसमें भी राज है। मै आपको बता रहा हूं अगर चार लाख मतों से ऊपर आपने नीरज को चुनाव जिताकर दिया तो आप सांसद नहीं मंत्री चुन रहे हैं। काशी क्षेत्र महामंत्री ने बाबा भीमराव अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने हेतु कार्यकर्ताओं से घर-घर सम्पर्क का आह्वान किया।
लोकसभा संयोजक शिवदत्त दत्त पटेल ने कार्यकर्ताओं में उर्जा और जोश भरकर मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने करते हुए बाबा साहेब को नमन् कर विश्वास दिलाया की यमुनापार का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने को नीरज त्रिपाठी समझकर कमल खिलाकर दिल्ली भेजेगा। अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान ने कहा भाजपा सरकार ने जिस प्रकार अनूसूचित वर्ग के लोगों को सम्मान मिला वह इसके पूर्व सरकारों में नही हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की बैठक में कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को मंत्री बनानें की बात से काफी उत्साहित दिखे नीरज त्रिपाठी अपर महाधिवक्ता रहें इसलिए कार्यकर्ता कानून मंत्री बनानें की उम्मीद लगाई। बैठक में ब्लाक प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्रा, ब्लाक प्रमुख जसरा पप्पू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, रमाकांत विश्वकर्मा,पदुम जायसवाल,जय सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ला, शिवराम सिंह परिहार, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सुरेश शुक्ला, भोला नाथ तिवारी, रत्नाकर सिंह पटेल, मनोज गुप्ता, राजमणि पासवान, सुधाकर पांडेय, अंजनी लाल, शिवप्रसाद केसरवानी,जगत शुक्ला,अखिलेश सिंह पटेल, शंकरलाल पांडेय, सुरेन्द्र पटेल, मुकेश कोल आदि के साथ भारीं संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही। इसी प्रकार करछना विधानसभा के कार्यकर्ताओं संग बैठक आयोजित हुई।
















Leave a Reply