जिला बलरामपुर रामानुजगंज????
???? बलरामपुर पुलिस द्वारा जिले के 02 आदतन अपराधियों के विरुद्ध की गई जिला बदर की कार्यवाही, 01 वर्ष तक बलरामपुर सहित 04 अन्य सीमावर्ती जिलों से रहेगा निष्कासित।
???? अनावेदक गिरिजाशंकर कुशवाहा उर्फ़ पुन्नी एवं धुलु राम पिता स्वर्गीय झुनिया राम के विरुद्ध की गई जिला बदर की सख्त कार्यवाही, आरोपीगण आपराधिक गतिविधियों मे शुरू से रहे हैं शामिल।
???? आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया हेतु आपराधिक इतिहास के व्यक्तियों पर की जा रही हैं सख्त कार्यवाही।
???? वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आसामजिक तत्वों को दी गई सख्त चेतावनी, किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों मे शामिल पाए जाने पर की जायगी सख्त वैधानिक कार्यवाही।
⏩️ बलरामपुर पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियो/आरोपियों पर सतत निगारानी रखी जा रही हैं, एवं ऐसे व्यक्तियों की सूची बनाकर गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश एवं जिला बदर की कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को अग्रिम कार्यवाही कर प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
⏩️ इसी क्रम मे थाना रघुनाथनगर से प्राप्त प्रतिवेदन पर गिरिजा शंकर ऊर्फ पुन्नी कुशवाहा पिता स्वर्गीय वासुदेव कुशवाहा, निवासी हरिगवां, मंगरहरपारा, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर एवं थाना शंकरगढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन पर धुलू राम पिता स्वर्गीय झूनिया राम, निवासी जम्हाटी, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर के विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने एवं आपराधिक इतिहास की सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे भेजी गई थी, गिरिजाशंकर कुशवाहा के विरुद्ध जिले के विभिन्न थाना/चौकी मे 08 प्रकरण दर्ज हैं, अनावेदक गुण्डा प्रवृत्ति का शातिर चोर बदमाश व धोखाधडी करने का आदतन अपराधी है, वर्ष 2008 से अपराध जगत में शामिल होकर चोरी झगडा मारपीट कर आम जनता से धोखाधडी कर रूपये ठगी करने का आदी है, विगत कई वर्षों से अनावेदक द्वारा लगातार मारपीट एवं आम नागरिकों के साथ मारपीट, लडाई-झगड़ा, गंभीर मामले एवं आम नागरिकों के साथ मारपीट, गुंडा गर्दी का अपराध दर्ज है।
➡️ इसी प्रकार धुलू राम पिता स्वर्गीय झूनिया राम, निवासी जम्हाटी, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर के विरुद्ध कुल 06 प्रकरण दर्ज हैं अनावेदक गुण्डा बदमाश हैं एवं मारपीट, गुण्डागर्दी कर हत्या, बलात्कार करना, जैसे जघन्य अपराध में सक्रिय रहा है, धुलू राम पिता स्वर्गीय झूनिया राम, निवासी जम्हाटी, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर अपराध कि ओर वर्ष 2005 से ही अग्रसर होकर वर्तमान समय तक लगतार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न है, अनावेदक अपने अपराधिक कृत्य को पुरा करने के लिए शारीरिक एवं आर्थिक अपराध घटित करता रहा हैं, दोनों अनावेदको के विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई थी, आमनागरिको को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने एवं वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान मे रखकर आदतन अपराधी गिरिजा शंकर ऊर्फ पुन्नी कुशवाहा पिता स्वर्गीय वासुदेव कुशवाहा, निवासी हरिगवां, मंगरहरपारा, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर एवं थाना शंकरगढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन पर धुलू राम पिता स्वर्गीय झूनिया राम, निवासी जम्हाटी, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर के क्रियाकलाप एवं आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण किये जाने हेतु अग्रिम वैधानिक कार्यवाही नितांत आवश्यक हो गई थी।
⏩️ इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला बलरामपुर से गिरिजा शंकर ऊर्फ पुन्नी कुशवाहा पिता स्वर्गीय वासुदेव कुशवाहा, निवासी हरिगवां, मंगरहरपारा, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर एवं थाना शंकरगढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन पर धुलू राम पिता स्वर्गीय झूनिया राम, निवासी जम्हाटी, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर को पत्र के माध्यम से अनुशंसा/प्रतिवेदन प्रेषित की गई थी जिस पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्रकरण मे गंभीरता पूर्वक विचार कर आदतन अपराधी गिरिजा शंकर ऊर्फ पुन्नी कुशवाहा पिता स्वर्गीय वासुदेव कुशवाहा, निवासी हरिगवां, मंगरहरपारा, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर एवं थाना शंकरगढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन पर धुलू राम पिता स्वर्गीय झूनिया राम, निवासी जम्हाटी, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक साल की अवधी के लिए बलरामपुर जिले सहित सीमावर्ती जिले जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर की सीमा से निष्कासित कर जिला बदर की कार्यवाही की गई, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार दोनों आदतन अपराधी गिरिजा शंकर ऊर्फ पुन्नी कुशवाहा पिता स्वर्गीय वासुदेव कुशवाहा, निवासी हरिगवां, मंगरहरपारा, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर एवं थाना शंकरगढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन पर धुलू राम पिता स्वर्गीय झूनिया राम, निवासी जम्हाटी, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर 01 वर्ष की अवधि के लिए बलरामपुर जिले समेत सीमावर्ती जिलों से बाहर रहेंगे, 01 वर्ष की अवधि 12/04/24 से प्रारम्भ होंगी, उक्त दिनांक से 01 वर्ष के लिए दोनों जिला सहित सीमावर्ती जिले से निष्कासित (जिला बदर) रहेंगे।
⏩️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा अनैतिक गतिविधियों मे शामिल आपराधिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई हैं, किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों मे शामिल होने की शिकायत पाये जाने पर तत्काल सम्बंधित के विरुद्ध सख्त अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं।



















Leave a Reply