Advertisement

गंजबासौदा- भंडार गृह में शुद्धता, सात्विकता और पवित्रता के साथ तैयार होगी भोजन प्रसादी

http://satyarath.com/

जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
गंजबासौदा

भंडार गृह में शुद्धता, सात्विकता और पवित्रता के साथ तैयार होगी भोजन प्रसादी

गंजबासौदा। वेत्रवती स्थित नौलखी आश्रम पर आयोजित होने जा रहे विराट प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रारंभ होने में मात्र दो दिन शेष रह गए हैं लेकिन तीर्थ क्षेत्रों से साधु संतों की जमात अभी से आश्रम पर पहुंचना प्रारंभ हो गई है। आश्रम के समीप बनाए गए भंडारगृह में रविवार को महंत राममनोहर दास महाराज, उप यज्ञाचार्य पंडित केशव शास्त्री सहित अन्य ब्राह्मणों ने वैदिक मत्रोंके बीच अरणी मंथन के जरिए अग्नि प्रकट कर उस अग्नि को भोजन बनाने वाली बड़ी-बड़ी भट्टियों में वास कराया। भट्ठियों में अग्नि के पहुंचते ही आज से ही उन पर भोजन बनना भी प्रारंभ हो गया है। यज्ञ में शामिल होने पहुंच रहे साधु-संतों, यजमानों, ब्राह्मणों के अलावा यज्ञ की पूर्णाहुति पर 1 लाख श्रद्धालुओं के भंडारे का निर्माण इन भट्ठियों पर पूरी सात्विकता,पवित्रता और शुद्धता का ध्यान रखते हुए हलवाइयों द्वारा तैयार किया जाएगा। आश्रम पर राम मनोहरदास महाराज द्वारा पत्रकारों से चर्चा करते हुए यज्ञ की विभिन्न व्यवस्थाओं की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
मालूम हो कि नौलखी आश्रम पर 10 दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ 10 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा से प्रारंभ होने जा रहा है। यह कलश यात्रा स्टेशन रोड़ स्थित नौलखी मंदिर से प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगी जिसमें प्राण प्रतिष्ठित होने वाली देव प्रतिमाओं सहित संतों की शोभायात्रा शामिल रहेगी। शोभायात्रा में 2100 से अधिक मंगल कलश लेकर महिलाएं शामिल होंगी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!