Advertisement

प्रयागराज- विगत सरकारों में किसानों को खाद के बदले लाठियां मिलतीं थी, भाजपा सरकार में किसान सम्मान निधिं मिलतीं है-बिनोद प्रजापति जिलाध्यक्ष

http://satyarath.com/

रिपोर्ट ( रावेंद्र केशरवानी ,रोहन )

विगत सरकारों में किसानों को खाद के बदले लाठियां मिलतीं थी, भाजपा सरकार में किसान सम्मान निधिं मिलतीं है-बिनोद प्रजापति जिलाध्यक्ष

आधूनिक और कम लागत से किसानों उत्पादन बढ़ाने हेतु मोदी सरकार का अहम् कदम किसान हित में -शिवदत्त पटेल लोकसभा संयोजक

“किसान मोर्चा की यही पुकार अबकी बार चार सौ पार” भाजपा किसान अन्नदाता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार बनाने का लिया संकल्प

https://satyarath.com/

(कौंधियारा प्रयागराज) किसान अन्नदाता सम्मेलन का आयोजन केन्द्रीय चुनाव कार्यालय रामपुर करछना में रविवार को आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा हमारी केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार किसानो और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित है। मोदी जी ने पार्टी के स्थापना करनें वाले महापुरुषों के सपनों को साकार किया। धारा 370 का खात्मा, भगवान श्री राम के भव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण के साथ राष्ट्रवाद विकास का कीर्तिमान रचा। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने स्मरण कराया की विगत सरकारों में किसानों को खाद के लम्बी-लम्बी कतारें लगानीं पड़ती थी। खाद के बदले किसानों को लाठियां मिलती थी, भाजपा की मोदी-योगी सरकार ने खाद,वीज,दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए किसान सम्मान निधि देकर किसानों को सम्मान दे रही है। इलाहाबाद लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने कहा मोदी जी आधूनिक और कम लागत से किसानों के खेती आसान कर लागत कम और उपज ज्यादा किसानों को प्राप्त हो इस ओर क़दम बढ़ा रहीं हैं किसानों के लिए क़ृषि यंत्रों के खरीद पर सब्सिडी की व्यवस्था करके आधूनिक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहीं हैं। अब किसानों को एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद चाहिए। अध्यक्षता किसान मोर्चा यमुनापार जिलाध्यक्ष अरूण सिंह पप्पू ने करते हुए आभार जताया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के साथ किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि “किसान मोर्चा की यही पुकार अबकी बार चार सौ पार” किसान अन्नदाता सम्मेलन में किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल के कार्यकर्ता एवं किसान नेता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!