Advertisement

दतिया। आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ने मदिरा की अवैध बिक्री करते आरोपियों के विरुद्ध की कार्यवाही

http://satyarath.com/

सुधान्शू गोस्वामी

दतिया। आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ने मदिरा की अवैध बिक्री करते आरोपियों के विरुद्ध की कार्यवाही

 

दतिया। आबकारी आयुक्त द्वारा मदिरा की अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दतिया संदीप माकिन एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता प्रमोद कुमार झा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी दतिया राकेश राणा के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी दतिया टी आर वर्मा द्वारा निम्न कार्यवाही की गई,(1) शीला पत्नी परम कंजर, उम्र 60 वर्ष, नि. विकास नगर कंजर डेरा, दतिया से हड़ा पहाड़ दतिया पर 05 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा।(2) शंकर पुत्र भोलाराम जाटव , उम्र 38 वर्ष, निवासी महावीर पूरा डबरा , 19 पाव देशी प्लेन मदिरा 3.42 बल्क लीटर ,(3) अज्ञात- बड़ोनकलॉ के पास 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा (4) तालिबबान पत्नी मोहम्मद सफ़ीक़ ख़ान , उम्र 24 वर्ष निवासी सेवड़ा पर 20 पाव 3.6 बल्क लीटर देशी प्लेन मदिरा,,जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के अंतर्गत 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए एवं कुल 29.02 बल्क लीटर हाथभट्टी एवं देशी प्लेन मदिरा जप्त की गई जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 6740/- रुपए है,,उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक संजय शर्मा , रवि बिसारिया , विकास पाठक ,महिला आरक्षक याशनिका यादव एवं वाहन चालक अजय गौतम का सराहनीय योगदान रहा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!