रिपोर्टर:-अजय कुमार रजक
जिला:-गिरिडीह
अनुमंडल:-डुमरी
झारखंड कॉलेज डुमरी में जागरूकता कार्यक्रम तेजस्वनी का आयोजन
डुमरी:झारखंड कॉलेज डुमरी में बुधवार को वूमेन सेल के आईक्यूएसी द्वारा प्रायोजित महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम तेजस्वनी का आयोजन किया गया.एनसीसी के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न पोस्टर,बैनर,प्रोजेक्ट द्वारा यह संदेश दिया गया की महिलाएं किसी क्षेत्र में हों वह अपनी शक्ति व कार्य क्षमता को पहचाने तथाआज के प्रतिस्पर्धा के युग में कैसे आत्म निर्भर बने।छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन वूमेन सेल के नोडल ऑफिसर डॉ अमिता मिश्रा ने की
जबकि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार सिन्हा ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनने और उच्च शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया।मंच संचालन जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष सह वूमेन सेल के नोडल ऑफिसर डॉ अमिता मिश्रा ने किया,उन्होंने अपने संबोधन में तेजस्वनी कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य बताते हुए कहा कि लिंग विभेदीकरण और संवेदनशीलता हेतु जागरूकता फैलाना है।अन्य संबोधन करने वालो में आईक्यूएसी समन्वयक डा सुजीत माथुर एनसीसी की कुछ छात्राएं भी थी।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक प्रतिनिधि डॉ मुनिलाल ठाकुर,प्रो मनोज सिंह,प्रो शंकर ठाकुर,प्रो मनोज तिवारी,रवि सिन्हा,सुमित कुमार आदि प्रमुख थे।














Leave a Reply