Ashwin soni
Madhya pradesh
Indore
इंदौर में सब्जी व्यापारियों का अनोखा प्रदर्शन, हाथों में कटोरा लेकर निगम कार्यालय पहुंचे
इंदौर में मालवा मिल सब्जी मंडी के व्यापारियों ने अनूठा प्रदर्शन किया. दरअसल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई हिस्सों में वर्षों पुरानी सब्जी मंडियों को हटाया जा रहा है.
गौरतलब है कि इंदौर नगर निगम ने (Indore Municipal Corporation) पिछले दिनों सब्जी मंडियों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी. निगम की कार्रवाई का व्यापारियों विरोध जताया. दरअसल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई हिस्सों में वर्षों पुरानी सब्जी मंडियों को हटाया जा रहा है. हालांकि सब्जी बिक्रेताओं के लिए निगम उचित स्थान की तलाश कर रहा है.
आज दोपहर मालवा मिल सब्जी मंडी के व्यापारियों ने हाथों में कटोरा लेकर निगम की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. 70 साल पुरानी राजकुमार सब्जी मंडी पर शेखर कुशवाह का कहना है कि हमारी तीन पीढ़ियां सब्जी बेचते-बेचते गुजर गईं. लेकिन निगम की कार्रवाई से हमारा रोजगार छीना जा रहा है. निगम अधिकारियों को 20 वर्षों से पत्र लिखकर तीन स्थानों पर सब्जी मंडी स्थापित करने की बात कह रहे हैं. उन्होंने रोजगार के लिए मात्र छोटा स्थान चिह्नित कर देने की मांग की.


















Leave a Reply