Advertisement

बलिया में 7 लाख के गांजे के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक से ही करते थे सप्लाई

http://satyarath.com/

अंकित तिवारी बलिया

बलिया में 7 लाख के गांजे के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक से ही करते थे सप्लाई

 

बलिया: जिले की दोकटी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 37 किलो 500 अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल की टीम क्षेत्र में कोड़हरा ढा़ले पर थे। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति दो मोटर साईकिल से दो प्लास्टिक की बोरी में अवैध गांजा लेकर दोकटी ढाला की तरफ आने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दोकटी ढाला पहुंच कर घेराबन्दी करते हुए मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों का इंतजार करने लगी।

मुखबिर के बताए अनुसार कुछ समय बाद दो मोटर साईकिल दोकटी घाट दियरा की तरफ से आती दिखायी पड़ी। जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया तो मोटरसाईकिल सवार पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किये। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर कर एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्तियों को व एक मोटर साईकिल पर एक व्यक्ति को दोकटी ढाला के पास रोक लिया गया। जिस मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति बैठे थे बीच में प्लास्टिक की बोरी भरी हुई लिए थे तथा दूसरा मोटर साईकिल सवार प्लास्टिक की बोरी पीछे बाँधा हुआ था।

पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम राजू सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी रामपुर वाजिदपुर थाना दोकटी बलिया, मन्टू यादव पुत्र स्व श्रीभगवान यादव निवासी दलन छपरा पकड़ीतर थाना दोकटी जनपद बलिया तथा दूसरी बाइक पर सवार ने मोहित कुमार पाण्डेय पुत्र स्व दीप कुमार पाण्डेय निवासी रामपुर वाजिदपुर थाना दोकटी बलिया बताया। पुलिस ने प्लास्टिक की बोरियों से 37 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!