केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनभद्र में छात्रों का विशाल प्रदर्शन
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को सोनभद्र नगर में छात्र-छात्राओं ने सुप्रिया सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुप्रिया सिंह राजपूत ने कहा कि देश में छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में उत्पन्न विषम परिस्थितियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना होगा। जब तक छात्रों को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, यह आंदोलन जारी रहेगा।”भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता और अर्पिता सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन छात्रों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, तब तक आंदोलन रुकेगा नहीं। यदि सरकार छात्रों की आवाज को अनसुना करती रही, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और व्यापक एवं उग्र रूप लेगा।इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा शामिल हुए। प्रमुख रूप से संदीप गुप्ता, सोनाक्षी श्रीवास्तव, सच्ची गुप्ता, खुशी, अनुष्का सोनकर, प्राची, प्रियांशु अग्रवाल, आदित्य सिंह, तनिष्क मौर्य, विवेक सिंह पटेल, गुलाम खान दादा, सुजीत गुप्ता, रवि मद्धेशिया, शिवांशु गोस्वामी, रोहित जाटव, आशीष कुमार, दिव्यांशी सिंह, आकाश कुमार, प्रियांशु गुप्ता, युवराज गिरी और निमेष गोस्वामी उपस्थित रहे।














Leave a Reply