Advertisement

शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, जुआ खेलते चार अभियुक्त गिरफ्तार,*

 

 

*शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, जुआ खेलते चार अभियुक्त गिरफ्तार,*

 

₹7,900 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) * अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी  हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर * सत्येन्द्र कुमार राय* के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 

दिनांक 14.07.2026 को क्षेत्र भ्रमण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना शक्तिनगर पुलिस टीम ने राजकिशन पानी टंकी के नीचे, बहदग्राम खड़िया से चार व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

 

अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते तथा मालफड़ एवं जामा तलाशी से कुल ₹7,900/- नगद बरामद हुए। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर *मु0अ0सं0-139/2026*, धारा 13 *सार्वजनिक जुआ अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1. *बहादुर कुमार पुत्र मधुदेव*, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

2. *पिंटू कुमार अग्रहरी पुत्र मन्नालाल अग्रहरी* उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी शंकर मार्केट, जयन्त, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।

3. *आशीष अग्रहरी पुत्र राजेश अग्रहरी*, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी शंकर मार्केट, जयन्त, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।

4. *अक्षय कुमार पुत्र शम्भू पटेल*, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

*बरामदगी-*

1. 52 अदद ताश के पत्ते।

2. मालफड़ एवं जामा तलाशी से कुल ₹7,900/- नगद।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

2. उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

3. उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

4. हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

5. हेड कांस्टेबल मानसिंह यादव, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

6. हेड कांस्टेबल चालक मुनीष यादव, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!