Advertisement

*वारंटी गिरफ्तारी अभियान में दुद्धी पुलिस को सफलता, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*

 

 

*वारंटी गिरफ्तारी अभियान में दुद्धी पुलिस को सफलता, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)  ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी  विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 

इसी क्रम में थाना दुद्धी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर *मुकदमा संख्या 202/2007*, धारा 352, 427, 504 भारतीय दंड संहिता से संबंधित वारंटी अभियुक्त *हरदेव पुत्र शोभनाथ तथा वारंटी अभियुक्ता *सहोदरी उर्फ कली पत्नी शोभनाथ*, निवासीगण ग्राम सरडीहा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को दिनांक 15.07.2026 को प्रातः लगभग 08:40 बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

 

*गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण-*

1. हरदेव पुत्र शोभनाथ, निवासी ग्राम सरडीहा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

2. सहोदरी उर्फ कली पत्नी शोभनाथ, निवासी ग्राम सरडीहा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

2. हेड कांस्टेबल राजेश सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

3. महिला कांस्टेबल सुमन सरोज, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!