बिजली विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता के निर्देश पर लगाये गये 465 फलदार वृक्ष
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

बैनी सोनभद्र । वृक्षारोपण के महा अभियान पर दुबे पुर सब स्टेशन पर सहायक अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार गुप्ता के निर्देश पर सबस्टेशन दुबेपूर के समस्त स्टॉप द्वारा वृक्षा रोपण का कार्य कियागया और सभी लोगों ने लगाए हुए पौधे को बचाने का भी संकल्प लिया ।

इस मौके पर शैलेन्द्र निराला tg 2 ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर एक पेड़ मां के नाम पर लगाया गया सभी इस्टाप को भी निर्देशीत किया गया की अपने अपने क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम आज के दिन अवश्य लगाएं इस मौके पर दिनेश कुमार, रामबाबू, बासुदेव मिश्रा, अरबिद, आदि लोग उपस्थिति रहे बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से भी अपिल कर 5 हजार पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया गया है।














Leave a Reply