*थाना करमा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) * ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल * राजेश कुमार राय* के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक करमा श्री सूर्यभान के नेतृत्व में थाना करमा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना करमा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-126/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम* से संबंधित वांछित अभियुक्त गुण्डा यादव उर्फ रामकेश पुत्र झल्लर यादव उर्फ श्यामलाल, निवासी ग्राम बहेरा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 26 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.07.2026 को समय 10:35 बजे मदैनिया मोड़, थाना करमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
गुण्डा यादव उर्फ रामकेश पुत्र झल्लर यादव उर्फ श्यामलाल पुत्र झल्लर यादव उर्फ श्यामलाल, निवासी ग्राम बहेरा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 26 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सूर्यभान, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 विवेक गिरी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 संदीप सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।














Leave a Reply