सत्यार्थ न्यूज़:-रिपोर्टर अनंत कुमार
जमीन विवाद में दंपति से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

म्योरपुर (सोनभद्र)। थाना म्योरपुर क्षेत्र के लीलासी कला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित चतुरगुन प्रसाद निवासी लीलासी कला ने आरोप लगाया है कि गांव के चमन, राजेश, भोला और नवीन ने जमीन विवाद को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी सुनेना देवी के सिर में गंभीर चोट आई।
पीड़ित के अनुसार घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घायल दंपति का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।














Leave a Reply