Advertisement

*: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास एवं लैंगिक अपराध के मामले में वांछित प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार*

 

 

*: नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म के प्रयास एवं लैंगिक अपराध के मामले में वांछित प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

    सोनभद्र ।   पुलिस अधीक्षक सोनभद्र,  अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अनिल कुमार* तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा  प्रभात राय* के कुशल मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए *थाना कोन पुलिस* द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए *नाबालिग छात्राओं के साथ लैंगिक अपराध* के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना कोन पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-120/2026* में आरोप है कि *प्राथमिक विद्यालय धोबी बस्ती, कुड़वा में कार्यरत शिक्षक* द्वारा विद्यालय बंद होने के उपरांत कार्यालय कक्ष में नाबालिग छात्राओं के साथ अशोभनीय एवं आपराधिक कृत्य करने का प्रयास किया गया।

 

मामले में प्रारंभिक रूप से *धारा 75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में *धारा 65(2), 62 बीएनएस तथा 5(M)/6 एवं 18 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी* की गई तथा पूर्व में आरोपित *धारा 75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो अधिनियम का लोप* किया गया।

 

आज दिनांक 05.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त *टीपू सुल्तान पुत्र सैलानी, निवासी ग्राम रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 34 वर्ष*, को तिलगुड़वा मोड़, कस्बा कोन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

1. उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

2. हे0का0 शिव कुमार यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

3. हे0का0 कृष्ण कुमार यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!