जिला ब्यूरो चीफ दुष्यंत पचौरी हाथरस
हाथरस | 03 जुलाई 2026
यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से मिले हाथरस जिला अध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय

2027 चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में हाथरस जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय ने सहभागिता की।
बैठक में आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने, कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने तथा प्रत्येक जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने के निर्देश दिए।
बैठक के उपरांत जिला अध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय ने कहा कि “हाथरस जनपद में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए प्रत्येक बूथ तक पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को पहुँचाया जाएगा। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ बुलंद करेगा और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करेगा।”
इस अवसर पर योगेश कुमार ‘ओके’ (शहर अध्यक्ष), श्रीकृष्ण एडवोकेट (जिला महासचिव) एवं अब्बास हुसैन (जिला महासचिव) भी उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
पं॰ विवेक उपाध्याय
जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी, हाथरस
















Leave a Reply