Advertisement

“कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का जोरदार हुआ स्वागत”

गंगेश कुमार पाण्डेय
03/07/2026
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का जोरदार हुआ स्वागत”

“व्यक्तिगत अहंकार और गुटबाज़ी की राजनीति के लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं” : राजेंद्र पाल गौतम

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
(सुलतानपुर) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी, पूर्व मंत्री, दिल्ली के विधायक राजेंद्र पाल गौतम के शुक्रवार को सुलतानपुर आगमन पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से अमहट चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, पूरे जोश व अनुशासन के साथ माला पहनाकर औऱ गुलाब का फूल देकर कांग्रेसियों ने उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। उनके नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र पाल गौतम का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना है, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाते हुए हर कार्यकर्ता को सक्रिय और जिम्मेदार बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा, मैं सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि आपसी मतभेद, गुटबाज़ी और एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाज़ी से संगठन को नुकसान पहुंचता है,अब व्यक्तिगत अहंकार और खेमेबाज़ी की राजनीति के लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं होगा। सभी लोग आपसी संवाद, अनुशासन और संगठन की भावना के साथ काम करें, जनता की लड़ाई ही हमारी प्राथमिकता है, कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के संगठनात्मक अनुभव, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का लाभ उत्तर प्रदेश कांग्रेस को मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा,अनुशासन और समर्पण के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पाल गौतम लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा वाराणसी जा रहे थे उनके साथ पूर्व एमएलसी वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक सिंह, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया व अन्य कई प्रदेश के नेता भी थे। इस दौरान सुल्तानपुर के अमहट चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पूरे जोशखरोश के साथ स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया। स्वागत के दौरान कांग्रेस के अनेक पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्तायों ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह, हौसला प्रसाद भीम, अतहर नवाब, कु.निकलेस सरोज, कुसुमलता मिश्रा, जफर खान,ओम प्रकाश सिंह, श्रीराम यादव,आरबी पांडेय, सलाहुद्दीन हाशमी, ममनून आलम, इंतजार अहमद पिंटू, सुब्रत सिंह सनी, मनोज तिवारी, दीपू उपाध्याय, जमीदार यादव, नंदलाल मोर्य, हाजी इरफान, प्रदीप सिंह, हर्ष नारायण शुक्ल, जनेश्वर उपाध्याय, रामचंद्र कोरी, विजय पाल, अमोल बाजपेई, राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र, मोहित तिवारी, उमाकांत तिवारी, अरुण त्रिपाठी, दिनेश तिवारी,गुड्डू जायसवाल, सुरेश चंद्र मिश्र,दिनेश मिश्र,जाकिर हसन, मोहसिन सलीम, हामिद राइनी, रामकुमार यादव, मो.इकराम, दयाशंकर दुबे, अनिल सिंह, शीतला प्रसाद साहू, मोहम्मद अनवर, अतिउल्लाह अंसारी, सिराज अहमद, मो. हारून,मानस तिवारी, विवेक सिंह रफ्तार, सुनील चौहान, हिमांशु तिवारी, अहमद रजा,धर्मराज मिश्र, नफीस पठान, अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लम्भुआ बाईपास पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत किया |
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!