Advertisement

बडवानी -प्रधानमंत्रीके ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण बूथ स्तर पर सुना गया, जिला अध्यक्ष ने प्लस पोलियो अभियान में भी लिया हिस्सा।

जिला सवाददाता हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट 

बड़वानी:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण रविवार को प्रसारित हुआ। जिले की चारों विधानसभाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर हजारों की संख्या में एकजुट होकर कार्यक्रम को सुना।

जिला अध्यक्ष ने बूथ पर सुना कार्यक्रम
‘मन की बात’ कार्यक्रम से पहले भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन किया गया, पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने ओझर मण्डल के ग्राम घुसगांव स्थित बूथ क्रमांक 306 पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को ज्ञानवर्धक और राष्ट्रहित से जुड़ा बताया।

पोलियो अभियान में निभाई सक्रिय भूमिका
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने जानकारी दी कि कार्यक्रम से पूर्व जिला अध्यक्ष अजय यादव ने जुलवानिया के स्वास्थ्य विभाग में रविवार से प्रारंभ हुए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में भाग लिया। उन्होंने छोटे बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई और अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पिलाकर पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया।

‘मन की बात’ की मुख्य बातें
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में देश की सुरक्षा, रक्षा सहयोग और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत आज समुद्र से लेकर आकाश तक पूरी तरह सुरक्षित है। पीएम मोदी ने समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने और अंधविश्वास-कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास मन में भय पैदा कर इंसान को तथ्यों और तार्किकता से दूर करता है।

डिजिटल लर्निंग पर भी चर्चा
कार्यक्रम के बाद जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा जनसेवा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के सम्मान को भी सराहनीय बताया।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मण्डल प्रभारी जितेंद्र यादव, दिनेश यादव, कालू कन्नौजे, सचिन सेते, छगन चौहान, राहुल धारसे, मगन जमरे, शोभाराम ब्राह्मणे, सरवन यादव, नत्थू जायसवाल, महेश जायसवाल, शंकर मुजाल्दे, गोलू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!