हत्या के प्रयास की नीयत से किया गया था पत्रकार के परिवार पर हमला, मां का हाथ व जीजा की पसली टूटी
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

टीकमगढ़। पत्रकार के परिजनों को जिस प्रकार से पीटा गया गया है, उससे लगता है कि आरोपियों ने हत्या के प्रयास की नियत से इन पर हमला किया था। जिला अस्पताल में भर्ती चारों को गंभीर चोटें आई है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अब अपने बचाव में खुद से मारपीट करने का बहाना कर पीड़ितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का प्रयास करने लगे हैं। बुधवार की शाम को पत्रकार प्रदीप चौरसिया अपने घर में किराने की दुकान पर बैठा था। यह दुकान उसके भाई जयप्रकाश द्वारा संचालित की जाती है। प्रदीप के जीजा ओमप्रकाश के घर आने पर उनकी मां कुसुम भी यहां पर मौजूद थे। यह लोग आपस में घर परिवार की बातें कर रहे थे कि तभी आरोपी पन्नालाल यादव निवासी लखेरी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया एवं जयप्रकाश के सोने के चेन एवं उनके जीजा ओमप्रकाश की सोने की चेन एवं सोने की अंगूठी छीन कर अपने एक और साथी ताज खान के साथ पिक अप गाड़ी से भागने में सफल रहें बल्देवगढ़ में इलाज करवाने के बाद टीकमगढ़ जिला अस्पताल में चारों लोग गंभीर हालत में भर्ती हे
जिला अस्पताल में जांच के बाद सामने आया कि पत्रकार प्रदीप चौरसिया की मां कुसुम का हाथ टूट गया है। वहीं उनके जीजा की तीन पसलियां टूट गई हैं। वह तो गनीमत रही कि हार्ट के पास की पसली नहीं टूटी नहीं तो बड़ा हादसा सकता था। वहीं उनके भाई जयप्रकाश के सिर में 12 टांके आए हैं। प्रदीप हो ने बताया कि यह लोग जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। इसके बाद उनके तीसरे भाई संजय को भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि अब आरोपी खुद को बचाने के लिए अपने साथ मारपीट की झूठी कहानी गढ़ने लगे हैं।घायलों की
शिकायत पर पन्ना यादव, भान सिंह यादव सहित उनके भाई एक अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट आने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी और आरोपियों को भगाने में ताज खान एवं पिकअप को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
चंदन शाक्य, थाना प्रभारी, बल्देवगढ़।

















Leave a Reply