गणेश सोनी की रिपोर्ट खनियाधाना

खनियांधाना की आवाज़ बने हिमांशु झा, दिल्ली तक पहुंचाई जनता की पीड़ा
पिछोर विधानसभा के युवा भाजपा नेता हिमांशु झा ने इस पूरे मामले में केवल एक जनप्रतिनिधि की भूमिका नहीं निभाई, बल्कि खनियांधाना की 101 ग्राम पंचायतों, हजारों किसानों और व्यापारियों की आवाज़ बनकर दिल्ली तक उनकी समस्याओं को पहुंचाया। वर्षों से बैंकिंग सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को उन्होंने तथ्यों और आंकड़ों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष रखा।
हिमांशु झा लगातार क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं। चाहे खनियांधाना को जिला बनाने की मांग हो, रेलवे लाइन की आवश्यकता हो या फिर किसानों और व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दे, उन्होंने हर मंच पर क्षेत्र की मजबूती से पैरवी की है। यही कारण है कि उनकी पहल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी गंभीरता दिखाते हुए तत्काल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर नए राष्ट्रीयकृत बैंक की अनुशंसा की।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय है कि युवा नेतृत्व के रूप में हिमांशु झा ने जिस दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ खनियांधाना की समस्याओं को उठाया है, उससे क्षेत्र की जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और विश्वास लगातार बढ़ रहा है। खनियांधाना के विकास की लड़ाई में वे एक मजबूत और प्रभावशाली चेहरे के रूप में उभरकर सामने आए हैं।
क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों का मानना है कि यदि इसी तरह उनके प्रयास जारी रहे तो खनियांधाना को बैंक, रेलवे और जिला जैसी बड़ी सौगातें दिलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका देखने को मिल सकती है।













Leave a Reply