Advertisement

गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भक्तिमय माहौल, प्रभात फेरी के बाद शाम को महासत्संग,

गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भक्तिमय माहौल, प्रभात फेरी के बाद शाम को महासत्संग,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा नगर में प्रभात फेरी और महासत्संग का आयोजन किया गया। प्रातःकाल मित्तल मोटर्स से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः मित्तल मोटर्स पर संपन्न हुई। सत्संग, कीर्तन और भजनों की स्वर लहरियों के बीच ‘गुरु ओम’ और ‘जय गुरुदेव’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक एवं स्वयंसेवक अमित सिंह परिहार ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक, स्वयंसेवक और श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए और नगरवासियों को शांति व सद्भाव का संदेश दिया।

इसी क्रम में सायंकाल मित्तल मोटर्स परिसर में महासत्संग का आयोजन रखा गया है। महासत्संग की पूर्णाहुति के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान में हैप्पीनेस सेंटर, गौरेला में हैप्पीनेस प्रोग्राम भी संचालित किया जा रहा है। इस पूरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी के शांति, आनंद और तनावमुक्त जीवन के संदेश को समुदाय के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!