निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का GPM कलेक्टर डॉ. देवांगन ने किया औचक निरीक्षण,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने आज निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुकेश रावटे, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण श्रीमती नित्या ठाकुर सहित संबंधित इंजीनियर एवं अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण पूर्ण होने से विभिन्न विभागों के कार्यों का बेहतर समन्वय होगा तथा आम नागरिकों को सुविधाजनक वातावरण में सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।














Leave a Reply